सनातन धर्म ग्रंथों के अनुसार श्री हनुमानजी पूजन का कलयुग मैं अत्यंत ही महत्त्व है। श्री हनुमानजी शीघ्र ही प्रसन्न होने वाले एवं फल देने वाले भगवानो में से एक हैं | यदि कोई साधक सच्ची श्रद्धा से मंगलवार के दिन श्री हनुमानजी का पूजा विधि विधान पूर्वक करे तो निःसंदेह श्री हनुमानजी शीघ्र ही साधक के समस्त कष्ट व विघ्न हर कर साधक का जीवन सुख - समृद्धि धन - धान्य से भर देते हैं। पूजन प्रारम्भ करने से पूर्व निम्नवत दी जा रही आवश्यक पूजन सामग्री का संग्रह सुनिश्चित कर लें :- • लाल कपडा/लंगोट • जल कलश • गंगाजल • अक्षत ( साबुत चावल ) • लाल पुष्प • लाल पुष्पों का हार • पंचामृत • जनेऊ • सिन्दूर • चांदी का वर्क • भुने चने • गुड़ • बनारसी पान का बीड़ा • तुलसी के पत्ते • इत्र • सरसो का तेल • चमेली का तेल • घी • दीपक • धूप • अगरबत्ती •...